Swami Sachchidanand

अधर्म के विरुद्ध शंखनाद

धर्म रक्षा संघ

धर्म रक्षा संघ केवल एक संगठन ही नहीं — यह एक क्रांतिकारी आंदोलन है। यह समाज में अन्याय, अधर्म, अनैतिकता, अंधविश्वास, पाखंड एवं राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरुद्ध एक शंखनाद के रूप में खड़ा है।

अज्ञान के अंधकार में भटके हुए लोगों हेतु धर्म रक्षा संघ एक प्रकाश किरण है — अज्ञान, अभाव एवं अन्याय को दूर करने तथा एक शिक्षित, सक्षम एवं सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण हेतु समर्पित।

धर्म रक्षा संघ

हमारे प्रमुख कार्यक्रम

1

शुद्धि एवं घर वापसी अभियान

भटके हुए लोगों को पुनः वैदिक धर्म से जोड़ना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं अपनी जड़ों की ओर वापसी को बढ़ावा देना।

2

शिक्षा एवं चरित्र निर्माण

युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना जगाने हेतु विद्यालयों, गुरुकुलों एवं चरित्र-विकास केंद्रों की स्थापना।

3

गौ रक्षा एवं संवर्धन

"हर घर में गाय, हर गाँव में गौशाला" के संकल्प के साथ गौ माता की रक्षा एवं सेवा।

4

वैदिक संस्कृति का प्रसार

धर्म सभाओं, शाखाओं, शिविरों एवं यात्राओं के माध्यम से सनातन संस्कृति का विस्तार, साथ ही वैदिक साहित्य के संरक्षण एवं शोध — प्राचीन शास्त्रों की खोज, सुरक्षा एवं सभी तक प्रसार।

5

अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों का उत्थान

वंचित बालक-बालिकाओं हेतु शिक्षा, आश्रय, भोजन एवं छात्रवृत्ति की व्यवस्था।

6

धर्म प्रचारकों का सशक्तिकरण

जीवन समर्पित प्रचारकों, वानप्रस्थियों एवं संन्यासियों हेतु पूर्णकालिक सहयोग एवं व्यवस्था।

धर्म रक्षा के इस पावन यज्ञ में आपके सहयोग की अपेक्षा है।

Scroll to Top